Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव!
Lok Sabha Election 2024: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमान राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी. राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बात बनने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आने लगे हैं. इसी बीच बीजेपी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव लड़ने वाले हैं. इसके अलावा गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, कन्नौज से सुब्रत पाठक चुनाव लड़ सकते हैं.
दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज कई बड़े चेहरों के नाम पर पार्टी हाईकमान मुहर लगा सकती है. सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में मनसुख भाई मांडविया, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम पर पार्टी हाईकमान मुहर लगा सकती है.
गौरतलब है कि बुधवार को बीजेपी हेडक्वार्टर में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई. इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई. पार्टी सूत्रों की मानें तो पहली लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम शामिल हो सकते हैं. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी की पहली सूची में पीएम मोदी और अमित शाह का नाम शामिल था.