IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

विदेशी फंडिंग से भारत में करवाया जा रहा धर्म परिवर्तन? हैरान कर देंगी ये बातें

लखनऊ में एक डॉक्टर दंपत्ति में लड़ाई अब धर्म परिवर्तन के केस तक पहुंच गई है यहां पीड़िता ने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए सबूत होने का दावा किया है.

India Daily Live


धर्म परिवर्तन को लेकर देश के कई हिस्से से खबरे आती रहती हैं. पिछले एक महीने में ही यूपी से लव जिहाद को लेकर कई खबरें सामने आई है आज लखनऊ में एक डॉक्टर दंपत्ति में लड़ाई अब धर्म परिवर्तन के केस तक पहुंच गई है यहां पीड़िता ने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए सबूत होने का दावा किया है.

इधर यूपी सरकार ने कानून को सख्त बनाने के लिए विधेयक लेकर आ गई है. कुछ दिन पहले ही मौलाना तौकीर रजा ने धर्म परिवर्तन की बात कही जब पुलिस की सख्ती हुई तो उनके सुर बदल गए उन्होंने कह दिया कि उन्होंने सामुहिक विवाह की बात कही थी लेकिन जिस तरह से लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के केस सामने आ रहे हैं उससे कई सवाल उठ रहे हैं. 

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने इस मामले को गंभीर बताया है और दोषियों पर कठोर कार्यवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में ये काम हो रहा है. इसपर नकेल कसना जरुरी है. विदेश से धर्म परिवर्तन कराने के लिए फंडिंग होती है. हमारे देश में बैठे कई लोग इस काम में जुटे हुए हैं.