Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'भारत तेरे टुकड़े बोलने वाला मुझे मिलेगा तो मैं भी थप्पड़ मारूंगी...', ऐसा क्यों बोलीं नाज़िया इलाही?

बीजेपी की नेता नाजिया इलाही ने कहा कि मैं भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों को बर्दास्त नहीं कर पाऊंगी. अगर कोई ऐसा करने वाला मुझे सड़क पर मिलेगा तो मैं उसे थप्पड़ मार दूंगी.

India Daily Live

 

 


बीजेपी नेत्री नाजिया इलाही ने इंडिया डेली लाइव के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मैं भारत तेरे टुकड़े होंगे बोलेने वाला अगर कोई व्यक्ति मुझे सड़क पर चलते हुए मिल जाएगा तो मैं उसे थप्पड़ मारुंगी. हिंदूस्तान के टुकड़े करने वालों को यहां रहने की जगह नहीं मिलनी चाहिए. कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर नाजिया ने कहा कि एक आंदोलनकारी के बेटी यूनिफॉर्म पहन लेगी तो क्या वह एक सांसद को थप्पड़ मारेगी. 

 इंडिया डेली लाइव से बातचीत में आगे इस्लाम में फतवा जारी करने के मामले पर बोलते हुए कहा, 'मैं मुल्ला और मौलवियों के फतवे को जूते की नोक पर रखती हूं.' वहीं योगी बनाम अमित शाह के मुद्दे पर नाजिया इलाही ने कहा, 'योगी जी ने कुछ उम्मीदवारों की लिस्ट दी थी लेकिन उनको टिकट नहीं मिला. मेरा मानना है कि उनकी लिस्ट पर विचार किया जाना चाहिए था.' उन्होंने यह भी माना कि योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजी गई लिस्ट को ठुकरा दिया गया लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई. बीजेपी को 240 सीट हासिल हुई. हालांकि एनडीए गठबंधन की बात करें तो कुल मिलाकर 292 सीटें मिली है. वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को 234 सीटें हासिल हुई है.