Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'स्पीकर साहब, आपकी कुर्सी के पीछे दरार है...', संसद में आते ही अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कह दिया?

Akhilesh Yadav Viral Video: लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए ओम बिरला को बधाई देते हुए सपा के मुखिया और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने कुछ ऐसा कह दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अखिलेश ने अपील की है कि इस बार ऐसा न हो कि सांसदों को सदन से निष्कासित किया जाए.

India Daily Live

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक बार फिर से लोकसभा के सांसद बने हैं. यूपी में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे अखिलेश यादव अब संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी सपा की अगुवाई कर रहे हैं. आज ओम बिरला के स्पीकर चुने जाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी के अलावा अखिलेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी. इस मौके पर अखिलेश यादव ने नई संसद के निर्माण को लेकर भी अहम सवाल उठाए दिए. अखिलेश यादव ने कहा कि वह नई संसद में पहली बार आए हैं लेकिन उन्हें स्पीकर की कुर्सी के पीछे दरार दिख रही है.

अखिलेश यादव ने ओम बिरला को बधाई देने के बाद कहा, 'मैं इस नई संसद में पहली बार आया हूं. मुझे लगा कि हमारे स्पीकर की कुर्सी बहुत ऊंची होगी. मैं जिस सदन को छोड़कर आया हूं, वहां हमारे स्पीकर की कुर्सी बहुत ऊंची थी. मैं अध्यक्ष जी किसको कहूं कि ये कुर्सी और ऊंची हो जाए. जहां ये नया सदन है, वहीं मैं देख रहा हूं कि सबकुछ अच्छा है, पत्थर तो अच्छे लगे हैं लेकिन आपकी पीठ के पीछे दरार में सीमेंट अभी भी लगी है.'

अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'अध्यक्ष महोदय मुझजे उम्मीद है कि आप जितना सत्ता पक्ष का सम्मान करेंगे, उतना ही विपक्ष का भी सम्मान करेंगे और उतना ही मौका उसे भी देंगे.' अखिलेश यादव ने ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि आपके पास पुराने और नए सदन का भी अनुभव रहा है.