IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Video: अगले 50 साल में इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा भारत? क्यों हो रहा हंगामा

Hindi Muslim Population Data: हाल ही में सामने आए एक डेटा के बाद देश में मुस्लिम बनाम हिंदू आबादी को लेकर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है.

India Daily Live

हाल ही में सामने आए एक डेटा ने हंगामा खड़ा किया है. इस डेटा में देश में हिंदुओं और मुसलमानों की जनसंख्या के बारे में बात की गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है और हिंदुओं की आबादी घटती जा रही है. इस डेटा के सामने आने के बाद नेता अपने-अपने हिसाब से राजनीति करने में जुट गए हैं. चुनावी मौसम में सामने आई इस रिपोर्ट ने आग में घी का काम किया है और नेताओं को अलग ही मुद्दा दे दिया है.

बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि साल 1947 में हिंदुओं की आबादी 88 पर्सेंट थी लेकिन हम 70 पर्सेंट पर आ गए. उन्होंने कहा, 'मुसलमान 8 प्रतिशत थे, वे 15 प्रतिशत हो गए. मुस्लिम 20 फीसदी हो गए हैं. कांग्रेस ने देश को धर्मशाला बना दिया है. 1971 में आए घुसपैठिए पूरे देश में फैल गए हैं.' गिरिराज सिंह ने इस्लामिक स्टेट का डर भी दिखाया है.

इस डेटा के मुताबिक, भारत में हिंदू आबादी का प्रतिशत कम हुआ है. वहीं, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और सिखों की आबादी में बढ़ोतरी हुई है.