Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

Driverless Train Viral Video: बिना ड्राइवर के 84 KM चली गई मालगाड़ी, मशक्कत के बाद पंजाब में रोकी

Driverless Train Viral Video: बिना ड्राइवर के एक मालगाड़ी के 84 KM दौड़ने का मामला सामने आया है. बिना लोकोपायलट के दौड़ रही ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जम्मू कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद इसे काफी मशक्कत से पंजाब के मुकेरिया रोका गया.

India Daily Live

Driverless Train Viral Video:  जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्टेशन पर रुकी एक मालगाड़ी अचानक बिना ड्राइवर के दौड़ने लगी. ट्रेन ने बिना ड्राइवर के करीब 84 किलोमीटर की दूरी तय की. आखिर में ट्रेन को पंजाब के मुकेरियां जिले में रोका गया. बिना ड्राइवर वाली ट्रेन मालगाड़ी थी. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

मामले के संबंध में इंडियन रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन कंक्रीट लेकर पठानकोट की ओर जा रही थी. कठुआ रेलवे स्टेशन पर लोकोपायलट और उसके सहायक रूके. इस दौरान ट्रेन का इंजन चालू था. सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान लोकोपायलट हैंडब्रेक खींचना भूल गया.

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के बिना ड्राइवर के दौड़ने की सूचना के बाद उसे रोकने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार यात्री ट्रेनों के ड्राइवरों और कर्मचारियों की मदद से इसे दसूहा के पास ऊंची बस्सी इलाके में रोका गया. उन्होंने कहा कि गनीमत थी कि सामने से कोई दूसरी ट्रेन नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

घटना में किसी नुकसान या चोट की सूचना नहीं है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.