IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Delhi Water Crisis: धधक रही है दिल्ली, पड़ रही गर्मी की मार, अब पानी के लिए हाहाकार

दिल्ली में अब पानी की किल्लत हो गई है. दिल्ली सरकार को पानी के संकट पर इमरजेंसी बैठक बुलानी पड़ी है. बुधवार को उपराज्यपाल ने पानी की सही व्यवस्था न होने को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को फटकारा था. अब दिल्ली सरकार का कहना है कि उशके पास पानी नहीं है.

India Daily Live

Delhi Water Crisis: दिल्ली में अब हीटवेव के कहर के बीच पानी की किल्लत हो गई है. दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है. पानी के लिए चीख-पुकार मची है. भीषण गर्मी में कई इलाकों में पानी की किल्लत देखी जा रही है. कई जगह नल सूख गए हैं, वहीं टैंकर से पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है. दिल्ली में पानी की डिमांड ज्यादा है, सप्लाई कम है.

आम आदमी पार्टी सरकार के लिए सभी इलाकों में पानी मुहैया करा पाना मुश्किल है. दिल्ली में लोग टैंकरों के पीछे दौड़ते-भागते नजर आ रहे हैं. जहां भी टैंकर पहुंच रहे हैं भारी भीड़ नजर आ रही है. दिल्ली के लिए ये दौर बेहद मुश्किल है. 

दिल्ली सरकार का कहना है कि हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है जिसकी वजह से लोगों को पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है. दिल्ली ने निर्माण स्थलों पर पोर्टेबल पानी के इस्तेमाल पर रोक भी लगा दी है. पानी की बर्बादी पर फाइन भी लगाने का आदेश जारी हुआ है. दिल्ली का कैसा हाल है, देखें वीडियो.