US Israel Iran War

Rajya Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस बनाम कांग्रेस, सिंघवी की हार का कारण 'आउटसाइडर'

हिमाचल में हुए क्रॉस वोटिंग के बाद अब सरकार पर खतरा मंडरा रहा है. बीजेपी का दावा है कि सुक्खू सरकार अल्पमत में आ गई है. हिमाचल राज्यसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के बावजूद कांग्रेस की हार के बाद अब सुक्खू सरकार को 'ऑपरेशन लोटस' का डर सताने लगा है.

Gyanendra Sharma

हिमाचल प्रदेश राज्सभा चुनाव में वही हुआ जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था. कांग्रेस में पड़ी फूट का फायदा बीजेपी को मिला. राज्य में क्रॉस वोटिंग हुई और कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी हार गए. संख्याबल होने के बावजूद भी हार जाना कांग्रेस खेमे के लिए चिंता का विषय है. कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी के उम्मीदवार को जितवा दिया.  

प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं. कांग्रेस के पास 40 और बीजेपी के पास 25 विधायक हैं. राज्यसभा सांसद को जितने के लिए 35 वोटों की जरुरत थी, लेकिन 6 कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर पासा पलट दिया. बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन जीत गए. हर्ष महाजन को 34 वोट मिले. 

'ऑपरेशन लोटस' का डर
राज्य में हुए क्रॉस वोटिंग के बाद अब सरकार पर खतरा मंडरा रहा है. बीजेपी का दावा है कि सुक्खू सरकार अल्पमत में आ गई है. हिमाचल राज्यसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के बावजूद कांग्रेस की हार के बाद अब सुक्खू सरकार को 'ऑपरेशन लोटस' का डर सताने लगा है. वहीं, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सुबह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि  राज्य सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है.