US Israel Iran War

Budget 2024: मोदी सरकार के बजट से क्या है व्यापारियों की मांग? MSME को मिलेगा बूस्टर डोज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश करेंगी. इस बजट से देश के छोटे-बड़े व्यापारियों को काफी उम्मीदें है. किसान, मिडिल क्लास और युवा को भी आस है.

Gyanendra Sharma

Budget 2024: 23 जुलाई को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करने वाली हैं. इस बजट से देशवासियों को ढेरों उम्मीदे हैं. किसानों, मिडिल क्लास, नौकरी पेशा लोगों गांव-गरीब के साथ-साथ कारोबारियों को भी आस है कि उन्हें इस आम बजट से कुछ खास मिलेगा. आम बजट बड़े व्यापारियों के साथ ही साथ छोटे कारोबारियों के लिए खास होने वाला है.

विकसित भारत के बजट को लेकर सरकार में गतिविधियां तेज हैं. ये बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोड मैप भी देगा. इस बजट से आम लोगों को खासा उम्मीद है.  वित्त मंत्री सीतारमण उपभोग को बढ़ावा देने के लिए टैक्‍स राहत उपायों को शुरू करने पर विचार कर रही हैं.  न्‍यू टैक्‍स रिजीम में 15 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के सालाना आय के लिए आयकर स्लैब को बेहतर बनाना है.  

देश के छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखते हुए सरकार एमएसएमई सेक्टर को ग्रोथ देना चाहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मिलकर देश की जीडीपी में करीब 30 फीसदी का योगदान देते हैं। सरकार इस सेक्टर को मजबूत बनाना चाहती है. माना जा रहा है कि बजट में एमएसएमई के लिए कई योजनाएं लाया जा सकता है.