IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Bharat Ratna: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने देश के चार शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया

Bharat Ratna: देश के चार शख्सियतों को आज राष्ट्रपति ने भारत रत्न से सम्मानित किया. लाल कृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति उनके घर जाकर ये सम्मान देंगी.

India Daily Live

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के चार शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया है.देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले चार शख्सियतों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन मरणोपरांत शामिल हैं..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रपति भवन में नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने यह सम्मान प्राप्त किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई लोग मौजूद रहे

आडवाणी को घर जाकर सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी शामिल नहीं हो पाए. मिल रही जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी.