Commonwealth Games 2026

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने शूटर गिरफ्तार, ऐसे पुलिस ने आरोपी को दबोचा

गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ में आरोपी इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

Princy Sharma

Elvish Yadav: गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ में आरोपी इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद का रहने वाला है. पुलिस को सेक्टर-30, फरीदाबाद से सूचना मिली थी कि एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी इलाके में घूम रहा है.

क्राइम ब्रांच की टीम जैसे ही मौके पर पहुँची, आरोपी ने पुलिस टीम पर ऑटोमैटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज़्यादा गोलियां चला दीं. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान इशांत के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.