Tomato-Onion Price: सस्ते दामों में सरकार बेचती रहेगी टमाटर, प्याज को लेकर आया बड़ा अपडेट

Onion Prices: बारिश की वजह से इस बार टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है. जुलाई और शुरुआती अगस्त में टमाटर 250 रुपए किलो तक बिके थे.

Gyanendra Tiwari

नई दिल्ली. देश में इस समय टमाटर (Tomato) के दाम कम नहीं हो रहे हैं. सरकार की ओर से कहा गया है कि जब तक टमाटर की कीमतों में गिरावट नहीं आ जाती तब तक वह सस्ते दामों में टमाटर बेचती रहेगी. सरकार नेफेड और एनसीसीएफ के जरिए लोगों को 40 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रही है. धीरे-धीरे प्याज (Onion) के दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. 

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह के अनुसार वर्तमान में देश में रिटेल मार्केट में टमाटर के दाम घटे हैं. अभी कीमत 50-70 रुपये प्रति किलो तक आ चुकी है. हालांकि, जब तक कीमत सामान्य स्तर तक नहीं आ जाती तब तक सरकार सस्ती दरों में टमाटर बेचती रहेगी.

बारिश की वजह से इस बार टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है. जुलाई और शुरुआती अगस्त में टमाटर 250 रुपए किलो तक बिके थे.

प्याज के दामों में उछाल
एक तरफ टमाटर ने लोगों के घरों से दूरियां बना रखी हैं. वहीं, अब प्याज भी लोगों के आंसू निकालने को तैयार है. प्याज की बढ़ती कीमतों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. सरकार कीमतों को काबू में करने के लिए एक्सपोर्ट पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई है, ताकि घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाई जा सके. जब सप्लाई बढ़ेगी तो प्याज की कीमतों को बढ़ने से रोका जा सकेगा.

एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जानें से महाराष्ट्र के नासिक जिले के किसानों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, सरकार का कहना है कि घरेलू कीमतों को काबू में करने के लिए एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाने का फैसला किया गया है.

सरकार बढ़ाएगी स्टॉक
सरकार इस बार अपने बफर स्टॉक में 2 लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदेगी. आपको बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से 4 अगस्त के 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात की गई है.

सरकारी आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 40 रुपए प्रति किलो के आसपास है. एनसीसीएफ के 25 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज भी बेच रही है.

यह भी पढ़ें- UPI या नेट बैंकिंग के जरिए गलत अकाउंट में हो गया है पेमेंट तो घबराएं नहीं, करें ये काम