UPI Transactions Record: 2023 में भारत ने डिजिटल पेमेंट में रच दिया इतिहास, हुए 100 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन
UPI Transactions Record: दिसंबर 2023 में यूपीआई के जरिए रिकॉडतोड़ 18.23 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. 2022 के मुकाबले यह 54 फीसदी अधिक रहा. वहीं, 2023 में भारत में 100 अरब से अधिक UPI ट्रांजैक्शन हुए.
UPI Transactions Record: साल 2023 अब इतिहास के पन्नों में सिमट गया है. कई मायनों में पिछला साल ऐतिहासिक रहा. डिजिटल पेमेंट की बात करें तो पिछले वर्ष भारत ने एक नया मुकाम हासिल किया है. दिसंबर 2023 में यूपीआई के जरिए रिकॉडतोड़ 18.23 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. 2022 के मुकाबले यह 54 फीसदी अधिक रहा. वहीं, 2023 में भारत में 100 अरब से अधिक UPI ट्रांजैक्शन हुए.
2022 के मुकाबले 44 फीसदी की बढ़ोतरी
भारत में डिजिटल पेमेंट का दायरा बढ़ रहा है. शहरी इलाकों से लेकर गांव, मोहल्लों तक लोग डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार 2022 के मुकाबले 2023 में यूपीआई पेमेंट में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 2023 में 118 अरब ट्रांजैक्शन हुए हैं. जिसमें से दिसंबर में ही 12.02 अरब ट्रांजेक्शन हुए है.
Also Read
पहली बार अगस्त 2023 में यूपीआई ने 10 अरब ट्रांजैक्शन का आंकड़ा पार किया था. साल दर साल यूपीआई ट्रांजैक्शन का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. UPI के जरिए 2023 में कुल 182 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. जबकि 2022 में यह आंकड़ा 126 लाख करोड़ रुपये का था.