अगले सात दिनों तक कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले स्टेटस चेक न किया तो होगी परेशानी

भारतीय रेलवे ने शालीमार स्टेशन यार्ड में रिमॉडलिंग और ट्रैक अपग्रेड के कारण अगले सात दिनों के लिए कई ट्रेनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्ट कर दिया है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क है, जहां हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं. इतना बड़ा नेटवर्क होने के कारण ट्रैक, सिग्नलिंग और यार्ड की मरम्मत समय-समय पर जरूरी हो जाती है. इन्हीं रखरखाव कार्यों के चलते कई बार यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ता है. इसी कड़ी में रेलवे ने आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है.

रेलवे के मुताबिक यह कदम नेटवर्क को और सुरक्षित तथा आधुनिक बनाने के लिए उठाया गया है. शालीमार यार्ड में चल रहे रिमॉडलिंग और ट्रैक अपग्रेड का सीधा असर चक्रधरपुर डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है. ऐसे में आने वाले दिनों में कई ट्रेनें रद्द या डायवर्ट रहेंगी. इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की अपडेटेड जानकारी जरूर जांच लें, ताकि यात्रा में कोई बाधा न आए.

रेलवे ने कैंसिल की यह ट्रेनें

21 नवंबर तक शालीमार स्टेशन यार्ड में बड़े पैमाने पर अपग्रेड का काम चल रहा है. इस वजह से चक्रधरपुर रूट पर चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी कदम यात्रियों की सुरक्षा और काम के समय पर पूरा होने के लिए जरूरी है.

रिमॉडलिंग का असर कई रूट पर

चल रहे अपग्रेड के चलते शालीमार से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में भी बदलाव किया गया है. यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने अपडेटेड लिस्ट जारी की है. यह सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है ताकि लोग अपने सफर की योजना पहले से कर सकें.

डायवर्ट की गई कुछ ट्रेनें

कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने के साथ-साथ रेलवे ने कुछ अन्य ट्रेनों का रूट भी बदल दिया है. ये ट्रेनें अपने नियमित रूट से हटकर वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी. ऐसे में यात्रियों को अपने स्टेशन और समय की जानकारी पहले से चेक कर लेनी चाहिए, ताकि भ्रम की स्थिति न बने.

यात्रियों को दी गई सलाह

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इस तरह के अपग्रेड आवश्यक हैं. साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर की योजना बनाने से पहले अपना पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और कैंसिलेशन अपडेट्स जरूर देख लें. इससे अंतिम समय की परेशानियों से बचा जा सकता है.

कब तक चलेगा काम

शालीमार यार्ड का रिमॉडलिंग और ट्रैक अपग्रेड कार्य 21 नवंबर तक चलेगा. इस अवधि में ट्रेनों का संचालन सीमित रहेगा. काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति, सुरक्षा और समयबद्धता में सुधार देखने को मिलेगा. रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके.