IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Pan Card: कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन तो नहीं लिया? ऐसे करें चेक

Pan Card: आज के समय में अगर गलती से पैन कार्ड खो जाए तो लोग इसका गलत इस्तेमाल कर लेते हैं. बहुत से लोग दूसरों के पैन कार्ड पर लोन भी ले लेते हैं. ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत ही जरूरी है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन तो नहीं ले रखा है. आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें.

Gyanendra Tiwari

Pan Card: आज के समय में पैन कार्ड हमारे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. इसके बिना बहुत से काम रुक जाते है. बैंक और बिजनेस से संबंधित अधिकतर कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. बिना पैन कार्ड के आप बैंक से लोन या फिर कोई व्यापार नहीं कर सकते हैं. लोन के लिए पैन कार्ड आवश्यक होता है. पैन कार्ड न होने की वजह से आपको इनकम टैक्स भरने में दिक्कत आ सकती है, बैंक खाता ओपन करने में समस्या आ सकती है, या फिर कोई अन्य बड़े वित्तीय लेने-देने में दिक्कत आ सकती है. आज के समय में अगर गलती से पैन कार्ड खो जाए तो लोग इसका गलत इस्तेमाल कर लेते हैं. बहुत से लोग दूसरों के पैन कार्ड पर लोन भी ले लेते हैं. ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत ही जरूरी है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन तो नहीं ले रखा है. आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें.

 



ऐसे करें पता कि पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं
अगर आपको चेक करना है कि कहीं किसी ने आपके पैन कार्ड पर लोन तो नहीं लिया तो इसके लिए आपको  cibil.com वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको गेट फ्री सिबिल स्कोर एंड रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा. अब अगर आप नए यूजर हैं तो अपना अकाउंट बनाएं. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरीफाई करें.

अगले स्टेप में अपना नंबर भरे और 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक करें.
यहां पर मांगी गई जानकारी आपको फिल करनी है.

आपके मोबाइल और ईमेल पर ओटीपी आएगा, जिसे फिल करके लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फार्म खुलकर आ जाएगा. उस फॉर्म को भर दें. फार्म भरने के बाद सबमिट कर दें.

इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर सामने आ जाएगा. उसमें आपके पैन कार्ड पर चल रहे लोन की जानकारी मिल जाएगी. यानी अगर आपके पैन कार्ड पर 3 लोन एक्टिव हैं तो तीनों की डीटेल आपको देखने को मिल जाएगी.

अगर आपको लग रहा है कि किसी ने आपके पैन कार्ड पर धोखे से लोन लिया है तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इसकी शिकायत भी कर सकते हैं.