T20 World Cup 2026

Gold Price Today: बजट से पहले सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें भाव

Gold Price Today: बजट से पहले सोने के दाम सातवें आसमान पर है. लगातार तीसरे बुधवार को भी सोने के दाम में तेजी का दौर जारी रहा. हालांकि Budget 2024 से एक दिन पहले बुधवार 31 January को चांदी की रेट में कमी दर्ज की गई. 

Gyanendra Sharma

Gold Price Today: बजट से पहले सोने के दाम सातवें आसमान पर है. लगातार तीसरे बुधवार को भी सोने के दाम में तेजी का दौर जारी रहा. हालांकि Budget 2024 से एक दिन पहले बुधवार 31 January को चांदी की रेट में कमी दर्ज की गई. 
 
शादी के सीजन में महंगा हुआ सोना-चांदी
साल 2024 के पांचवें कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन मंगलवार 31 January 2024 को लगातार तीसरे दिन सोने महंगा हुआ. 

62,685 रुपये के स्तर पर सोना
बुधवार को 24 कैरेट सोना 75 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,685 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. 

मंगलवार को भी महंगा हुआ था सोना 
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 95 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,610 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था. 

71,668 रुपये प्रति किलो चांदी
बुधवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 74 रुपये प्रति किलो की दर से गिरकर 71,668 रुपये के स्तर पर बंद हुई.

मंगलवार को भी चमकी थी चांदी
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को लगातार पांचवें दिन चांदी महंगी हुई थी. मंगलवार को चांदी 371 रु. मजबूती के साथ 71,742 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 Carat Gold Rate
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 75 रु. महंगा होकर 62,685 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
 
23 Carat Gold Rate
23 कैरेट यानी  95.8 % शुद्ध गोल्ड 75 रु. तेजी के साथ 62,434 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.

22 Carat Gold Rate
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 69 रु. उछलकर 57,420 रुपये के स्तर पर रहा.

18 Carat Gold Rate
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 56 रु. की मजबूती के साथ 47,014 रुपये के स्तर पर रहा.

14 Carat Gold Rate
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 56 रु. की उछाल के साथ 36,671 रुपये के स्तर पर रहा.