PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और चिढ़ गया मालदीव, उड़ाया Indians का मजाक तो ट्रेंड करने लगा #BoycottMaldives
#BoycottMaldives: वहां की सत्तारूढ़ पार्टी के एक नेता ने भारतीयों को नीचा दिखाने की कोशिश कि जिसके बाद भारतीयों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. उसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है.
#BoycottMaldives: हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की यात्रा की. यात्रा के बाद उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी और लक्षद्वीप की प्राकृतिक खूबसूरती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की वैसे ही भारत समेत दुनिया भर में लक्षद्वीप ट्रेंड करने लगा. लक्षद्वीप खूबसूरती के मामले में मालदीव को टक्कर देता है. भारतीय मालदीव पर खुलकर बात कर रहें. उसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहें. लक्षद्वीप को मालदीव से बेहतर बता रहे हैं. इसी से मालदीव चिढ़ गया. क्योंकि ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी की पोस्ट के बाद मालदीव की जगह लोग लक्षद्वीप जाना पसंद करेंगे इसी से मालदीव के नेताओं को जलन होने लगी. वहां की सत्तारूढ़ पार्टी के एक नेता ने भारतीयों को नीचा दिखाने की कोशिश कि जिसके बाद भारतीयों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. उसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है.
पहले आप पीएम मोदी का लक्षद्वीप की यात्रा वाली वो फोटो देखिए, जिसे पीएम ने एक्स पर ट्वीट की हैं.
इस समय में मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) शासन में हैं. मोहम्मद मुज्जू वहां के राष्ट्रपति हैं. उनकी पार्टी के नेता जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करके भारतीयों को नीचा दिखाने की कोशिश की.
अब मालदीव के नेता का ट्वीट देखिए