Watch: जिम में बड़े मजे से जॉगिंग कर रहे हैं ये तीन बिल्ली, Video देख आप भी हो जाएंगे इनके फैन
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें तीन बिल्ली बड़े मौज से जॉगिंग करती नजर आ रही हैं.
Viral Video: आम तौर पर बिल्ली-कुत्तों को अपने घर के बाहर घुमते हुए देखा जाता हैं. जिनको देखने के बाद बहुत से लोग उसको भगाते रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है जिसको देखकर इसके मानना मुश्किल हो जाता है जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है.
एक्सपीरियंस की भांति बिल्लियां कर रही जिम
वायरल हो रहे वीडियो में तीन बिल्लियां नजर आ रही है. शुरुआत में दो बिल्लियां जिम में जॉगिंग करती दिखती हैं. कुछ ही देर बाद उन दोनों बिल्लियों को देखकर एक और बिल्ली जॉगिंग मशीन से जॉगिंग करनी शुरू करती है. फिर तो तीनों बड़े आराम से जॉगिंग मशीन पर जॉगिंग करती नजर आने लगती हैं. इस तरह बिल्लियां जॉगिंग कर रही हैं जैसे वो बहुत जिम में एक्सपीरियंस हो.
Also Read
यूजर बोले- बिल्ली-कुत्ता सब हो गए ट्रेंड
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @catloversclub नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसके बाद इस वीडियो को अभी तक 2 मिलियन यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है वहीं बहुत से यूजर इसको देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि अब बिल्लियां तेज हो चुकी है. वो कुछ भी कर सकती है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि बिल्ली हो या फिर कुत्ता आज के समय में सभी ट्रेन्ड हो गए हैं.