12GB रैम, 6500mAh बैटरी और तीन कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 17T, जानें कीमत

Xiaomi 17T को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स.

Xiaomi
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन कंपनी के फ्लैगशिप Xiaomi 17 लाइनअप का नया फोन है, जिसमें Leica-ट्यून्ड कैमरा और एक खास 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही 12 जीबी की रैम दी गई है. इस फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

Xiaomi 17T की कीमत और उपलब्धता: इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है. लॉन्च ऑफ की बात करें तो कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक यानी एचडीएफसी बैंक, एसबीआई कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दे रही है. इसके साथ ही 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. 

नो कॉस्ट ईएमआई समेत बायबैक प्रोग्राम भी उपलब्ध:

कंपनी इस फोन के साथ 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन दिया जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी ने ऐलान किया है कि फोन खरीदने के एक साल के अंदर फोन वापस करने पर 60 प्रतिशत की बायबैक वैल्यू मिलेगी. इसके अलावा चार महीने के लिए स्पॉटिफाई प्रीमियम स्टैंडर्ड, तीन महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम और तीन महीने के लिए Google AI Pro भी उपलब्ध कराया जा रहा है. यह हैंडसेट 10 जून से Xiaomi की वेबसाइट, अमेजन और देश भर में मौजूद शाओमी के रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Xiaomi 17T के फीचर्स: 

यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है. इसमें 6.59 इंच का 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही 12 जीबी की रैम दी गई है. इसके साथ ही 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है. 

कैमरा और बैटरी:

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी कैमरा है. इसका दूसरा 50 मेगापिक्सल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और तीसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, NFC, GPS, NavIC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिली है. साथ ही इसकी स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 67W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.