T20 World Cup 2026

बचके रहना रे बाबा! WhatsApp इस्तेमाल करते समय की गई एक गलती, लूट ले जाएगी जीवनभर की कमाई

WhatsApp पर चल रहे स्कैम से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है.यहां जानें कि आप किस तरह सुरक्षित रह सकते हैं।

Shilpa Srivastava

WhatsApp Screen Sharing Scam: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp बेहद ही जरूरी बन चुका है.चाहें दोस्तों से बात करनी हो या फिर किसी को पैसे ट्रांसफर करने हों, यह ऐप बेहद ही काम आती है.WhatsApp जितना फायदेमंद है उतना ही खतरनाक भी है.यहां पर डिजिटल स्कैम काफी तेज हो चुके हैं.इस तरह के मामलों में लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है.लोगों से वन टाइम पासवर्ड लिया जाता है और फिर उनकी जीवनभर की कमाई चुरा ली जाती है.इसी तरह का एक मामला स्क्रीन मिररिंग है.चलिए जानते हैं इसके बारे में.

WhatsApp स्क्रीन मिररिंग घोटाला: 
WhatsApp पर स्कैम का एक नया मामला भी सामने आया था जिसमें स्क्रीन शेयर कर यूजर की जानकारी चुराई जाती थी.इसमें स्कैमर यूजर्स से अनुरोध करते थे कि वो स्क्रीन शेयरिंग विकल्प को ऑन कर दें.जैसे ही स्क्रीन शेयरिंग ऑन हो जाती थी तो स्कैमर्स को यूजर के फोन का पूरा एक्सेस मिल जाता था.इसके बाद उनके पास मैसेजेज का एक्सेस होता था और OTP हासिल कर लेते थे.

ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि WhatsApp स्क्रीन शेयर स्कैम के चलते लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे थे.इतना ही नहीं, लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी लॉक हो रहे थे.दरअसल, डिवाइस का एक्सेस लेने के बाद हैकर्स, यूजर्स के सोशल मीडिया का पासवर्ड बदल देते थे जिसके चलते ऐसा हो रहा था.

इस तरह के मामले नए नहीं हैं, ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है.यूजर्स को स्कैम से बचने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है.

WhatsApp स्कैम से कैसे सुरक्षित रहें?

  • WhatsApp पर किसी अनजान नंबर से वॉयस/वीडियो कॉल कभी एक्सेप्ट न करें।

  • कभी भी ओटीपी, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर या सीवीवी शेयर न करें

  • अपना पासवर्ड कभी भी किसी को ना बताएं

  • जब तक आपको विश्वास न हों, कभी भी स्क्रीन शेयर रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें.