Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

आज से जेब होगी ढीली, 600 रुपये तक बढ़ गई वोडाफोन आइडिया के प्लान्स की कीमत

Vi Tariff Plans Price Hike: 3 जुलाई से एयरटेल और जियो ने अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों को बढ़ोतरी कर दी है. वहीं, आज से वोडाफोन आइडिया के प्लान्स की कीमत भी बढ़ चुकी है. इस कंपनी के प्लान्स की कीमत में 24% तक बढ़ोतरी की गई है. चलिए जानते हैं नई कीमत के बारे में. 

Canva
India Daily Live

Vi Tariff Plans Price Hike: टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी अपने प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया है. इसके प्रीपेड प्लान्स की कीमत को 600 रुपये तक बढ़ाया गया है. जहां पहले इसका न्यूनतम प्लान 179 रुपये था. वहीं अब इसे 199 रुपये कर दिया गया है. प्लान्स की कीमत तो बढ़ाई गई है लेकिन बेनिफिट्स को पहले जैसा ही रखा गया है. 

अगर आप वोडाफोन यूजर हैं तो यहां हम आपको इनके प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी न्यूनतम कीमत 199 रुपये है तो मैक्सिमम कीमत 3,499 रुपये है. चलिए जानते हैं किस प्लान पर कितना शुल्क बढ़ाया गया है. 

Vi के प्लान्स की बढ़ी कीमत: 

इसका न्यूनतम प्लान 179 रुपये का था जिसे अब 199 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकेगा. अन्य प्लान्स की बात करें तो 459 रुपये वाले प्लान को 509 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा जिसके साथ 6 जीबी डाटा और 84 दिन की वैधता दी जा रही है. 1799 रुपये वाले प्लान को 200 रुपये ज्यादा यानी 1999 रुपये में रिचार्ज किया जा सकेगा. इसमें 365 दिन की वैधता और 24 जीबी डाटा दिया जाएगा.

259 रुपये वाले प्लान पर 40 रुपये बढ़ाए गए हैं जिसके बाद इसे 299 रुपये में रिचार्ज किया जा सकेगा. वहीं, 299 रुपये वाले प्लान को 349 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. इन दोनों प्लान्स की वैधता 28 दिनों की है. 319 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसे 349 रुपये में रिचार्ज किया जा सकेगा. इसकी वैधता 1 महीने की है. 

479 रुपये वाले प्लान को 579 रुपये में, 539 रुपये वाले प्लान को 649 रुपये में, 719 रुपये वाले प्लान को 859 रुपये में लिस्ट किया गया है. 839 रुपये वाले प्लान की कीमत को 979 रुपये और 600 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,899 रुपये वाले प्लान को 3,499 रुपये में रिचार्ज किया जा सकेगा.