Narendra Modi

75 इंच का स्मार्ट टीवी मूवी थिएटर को कर देगा फेल, आपकी आवाज पर करेगा हर काम

Thomson 75 inch Smart TV: अगर आप अपने लिए बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए Thomson के एक कमाल के टीवी की जानकारी लाए हैं जिसकी स्क्रीन 75 इंच की है और यह AI सपोर्ट करता है. इसमें Google TV 4K डिस्प्ले और बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है. चलिए जानते हैं इस टीवी की खासियत और कीमत. 

Thomson
India Daily Live

Thomson 75 inch Smart TV: थॉमसन कंपनी ने एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है जिसका स्क्रीन साइज 75 इंच का है. अगर आप अपने लिए नया टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इस टीवी को चेक कर सकते हैं. इसे Flipkart GOAT Sale में उपलब्ध कराया जाएगा. कीमत की बात करें तो इस नए 75 इंच वाले Google TV की कीमत 79,999 रुपये है. इसे सेल में77,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. 

इसमें एयर स्लिम डिजाइन के साथ Google TV 4K डिस्प्ले दिया गया है. यह डॉल्बी विजन HDR 10+, डॉल्बी एटमस, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डीटीएस ट्रूसराउंड को सपोर्ट करता है. इसमें 40W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर के साथ 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और ड्यूल बैंक वाई-फाई सपोर्ट दिया गया है. वहीं, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी5, एप्पल टीवी, वूट, सोनी लिव और गूगल प्ले स्टोर समेत 10,000 से ज्यादा ऐप और गेम तक का एक्सेस दिया गया था. 

Thomson 75 इंच टीवी के फीचर्स: 

इस टीवी का लुक और डिजाइन काफी अच्छा है जिसके चलते यह घर के लिविंग रूम में लगा हुआ बढ़िया लगेगा. इस तरह के टीवी मूवी हॉल का मजा घर पर दे सकते हैं.