Smart TV खरीदते समय जरूर करें ये काम, नहीं तो पैसों पर फिर जाएगा पानी
Smart TV Buying Guide: अगर आप अपने लिए नया टीवी खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो टीवी खरीदते समय आपको जरूर ध्यान रखने चाहिए. अगर इनका ध्यान नहीं रखा गया तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं स्मार्ट टीवी की बाइंग गाइड.
Canva
Smart TV Buying Guide: घर के लिविंग रूम में एक बढ़िया टीवी लगा हो तो क्या ही कहने. रूम का लुक भी बढ़िया हो जाता है और टीवी पर मूवीज देखने का मजा भी दोगुना हो जाता है. लेकिन इसके लिए जरूरी है आपके पास एक अच्छा होना. अगर आपके पास एक अच्छा टीवी नहीं है और आप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको टीवी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी जानकारी दे रहे हैं.
अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं. अगर इस तरह से टीवी खरीदेंगे तो कभी भी पैसे बर्बाद नहीं होंगे.
स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल:
- स्क्रीन साइज: कमरे के लेआउट और देखने की दूरी पर विचार करते हुए सही स्क्रीन साइज चुनना जरूरी है. अगर ज्यादा छोटा या ज्यादा बड़ा टीवी ले लेंगे तो नुकसान हो सकता है.
- रिजोल्यूशन: छोटी स्क्रीन के लिए कम से कम 1080p फुल एचडी रिजोल्यूशन और बड़ी स्क्रीन के लिए 4K UHD होना चाहिए.
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी: बजट और पसंद को ध्यान में रखते हुए LED, OLED या QLED में किसी एक को चुनें. इससे पिक्चर क्वालिटी कमाल की आती है.
- स्मार्ट फीचर्स: टीवी की इंटरफेस अच्छा होना चाहिए. OTT ऐप्स का सपोर्ट और वॉयस कंट्रोल होना जरूरी है.
- कनेक्टिविटी: HDMI पोर्ट, USB पोर्ट, ईथरनेट और वाई-फाई कनेक्टिविटी होना चाहिए जिससे दूसरी डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सके.
- ऑडियो क्वालिटी: अच्छे बिल्ट-इन स्पीकर वाले टीवी खरीदना सही रहेगा जिससे मूवी या सीरीज देखते समय आवाज एकदम क्लियर आए.
- ब्रांड और रिव्यू: हमेशा किसी विश्वसनीय ब्रांड को ही चुनें. साथ ही जो टीवी खरीदना चाह रहे हैं उनके रिव्यू जरूर पढ़ें.
- बजट: एक बजट निर्धारित होना बेहद जरूरी है. एक ही बजट में कई ऑप्शन्स होते हैं जिनमें से किसी एक को चुून सकते हैं.
- वारंटी: टीवी पर कितनी वारंटी है इस बात की जानकारी जरूर होना चाहिए.