Samsung Galaxy A05s की कीमत हुई कम, अब मात्र इतने रुपये में मिलेगा फोन
Samsung Galaxy A05s की कीमत को कम कर दिया गया है. यह एक बजट फोन है और इसकी कीमत और कम कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन की नई कीमत.
Samsung Galaxy A05s Price Cut: Samsung ने अपने एक सस्ते फोन को और भी सस्ता कर दिया है. Samsung Galaxy A05s की कीमत को 2,000 रुपये कम कर दिया गया है. इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें बजट रेंज के हिसाब से काफी अच्छे फीचर्स दिए हैं जिनमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है. तो चलिए जानते हैं कि Samsung Galaxy A05s की नई कीमत क्या है और इसके फीचर्स क्या हैं.
Samsung Galaxy A05s की कीमत हुई कम:
स्पेशल ऑफर के तहत Galaxy A05s को 2,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा. इसके बाद फोन के 4 जबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये से घटकर 11,499 रुपये हो गई है. वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से घटकर 12,999 रुपये रह गई है.
Samsung Galaxy A05s के फीचर्स:
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस होगा. इसमें रैम प्लस फीचर के साथ 12 जीबी रैम दी गई है. इसे लाइट ग्रीन, लाइट वॉयलट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इस फोन में 6.71 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है.
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो आसानी से 2 दिन तक चल सकती है. यह 25W तक सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसे रिटेल स्टोर्स, सैमसंग के आधिकारिक स्टोर और ऑनलाइन वेबसाइट्स से खरीदा जा सकेगा.