भूकंप हो या चक्रवात, हर आपदा का अलर्ट देगा Sachet, यहां मिलेगी हर जानकारी
Sachet Portal: किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा का अलर्ट सचेत पोर्टल पर दिया जाएगा. यह कैसे काम करता है, चलिए जानते हैं.
Sachet Portal: पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में रेमल तूफान ने तबाही मचा दी है. इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए सरकार ने एक तरीका ढूंढ लिया है. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने भूकंप, चक्रवात, हीटवेब जैसी आपदाओं से निपटने के लिए Sachet डेवलप किया है. इसकी वेबसाइट और ऐप दोनों ही उपलब्ध है. इसके जरिए किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदाओं में लोगों को अलर्ट भेजे जाते हैं.
क्या है Sachet: यह एक ऐसा पोर्टल है जिसे नेशल डिजास्टर के लिए अलर्ट करता है. इसे नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बनाया है जिससे लोगों की मदद की जा सके. इस पोर्टल की मदद से किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा का अलर्ट लोगों को भेजा जाता है और इस तरह के मामलों में किस तरह से सुरक्षित रहना है ये भी बताया जाता है. इस ऐप के साथ कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है.
कैसे काम करता है ये पोर्टल:
-
लोगों को लोकेशन बेस्ड अलर्ट दिया जाता है. यह ऐप आपकी जीपीएस लोकेशन को ट्रैक कर लेता है और इसके बाद आपके आस-पास के एरिया में जो भी आपदाओं (भूकंप, चक्रवात, तूफान आदि) की संभावना होती है उसका अलर्ट भेजता है.
-
सिर्फ यही नहीं, इसमें आपको मौसम की भी जानकारी दी जाती है. इसके अलावा मौसम से जुड़े खतरों से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी भी दी जाती है.
-
इस तरह की आपदाओं में यूजर्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी जाती है. इसमें डिजास्टर मैनेजमेंट से संबंधित काफी सारी गाइडलाइंस दी गई हैं.
इस पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए https://sachet.ndma.gov.in/ पर जाना होगा. यहां से आपको अलर्ट दिखाई देंगे. इसकी वेबसाइट के अलावा गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.