रामलला प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर हो रहा फ्रॉड! भूलकर भी न करें इस लिंक पर क्लिक
Ayodhya Ram Mandir Cyber Fraud: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच साइबर क्रिमिनल्स एक्टिव हो चुके हैं. कहा जा रहा है कि इसे लेकर गृह मंत्रालय ने चेतावनी भी जारी की है.
Ayodhya Ram Mandir Cyber Fraud: अयोध्या के राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. लोगों में इसे लेकर उत्सुकता देखी जा सकती है. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लोगों की उत्सुकता का फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठा रहे हैं. हैकर्स ने एक तरीका निकाला है जिसके जरिए वो लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स एक्टिव हो चुके हैं. कहा जा रहा है कि इसे लेकर गृह मंत्रालय ने चेतावनी भी जारी की है.
WhatsApp पर आ रहा है फेक मैसेज:
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जा रही है वो हम आपको बता चुके हैं. इसकी जानकारी आपको यहां क्लिक कर मिल जाएगा. लेकिन साइबर क्रिमिनल्स लाइव स्ट्रीमिंग के नाम पर लोगों को WhatsApp पर मैसेज भेज रहे हैं. इसमें एक लिंक दिया गया है. अगर यूजर गलती से भी इस लिंक पर क्लिक कर देते हैं तो उन्हें चूना लग सकता है.
सूत्रों के अनुसार, MHA के साइबर विंग द्वारा यह अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया है कि WhatsApp पर सर्कुलेट हो रहे एक फेक मैसेज की जानकारी मिली है जिसका इस्तेमाल हैकर्स लोगों के पैसे चुराने के लिए कर रहे हैं.
मोबाइल हो जाएगा हैक:
इस मैसेज पर अगर यूजर गलती से क्लिक कर देते हैं तो उनका निजी या सेंसिटिव डाटा चोरी हो सकता है. सिर्फ यही नहीं, बैंक अकाउंट को भी खाली किया जा सकता है. ऐसा होने से वॉलेट ऐप की डिटेल्स भी चोरी हो सकती है.
सावधान रहने की जरूरत:
अगर आपके पास भी इस तरह का मैसेज आते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए. इस तरह के मैसेज में एक लिंक भी दिया गया होता है. बिना सोचे समझे कभी भी किसी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए.
अगर आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड हो जाता है तो आपको इसकी शिकायत करनी चाहिए. इसके लिए आपको साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर मैसेज की रिपोर्ट करनी होगी.