7900mAh बैटरी के साथ Poco M8x 5G लॉन्च, कीमत ₹20999 से शुरू

Poco M8x 5G को भारतीय मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है. 

Flipkart
Shilpa Srivastava

 

नई दिल्ली: Poco M8x 5G को भारतीय मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन Poco M8 5G और Poco M8 Power के साथ शामिल हो गया है, जिन्हें हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था. यह तीन कलर्स में पेश किया गया है, जिसमें ग्रीन कलर मॉडल के पिछले हिस्से पर वीगन लेदर फिनिश दी गई है. इसके साथ ही स्नैपड्रैगन 4 जेन सीरीज चिपसेट भी शामिल है. इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है. 

Poco M8x 5G की कीमत और उपलब्धता:

भारत में Poco M8x 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये है. यह वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. कंपनी ग्राहकों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है. इस फोन की सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे ब्लैक, ब्लू और लेदर ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है.


Poco M8x 5G के फीचर्स:

Poco M8x 5G ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है जो Xiaomi के लेटेस्ट एंड्रॉइड 16-बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है. इसमें 6.9 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) एलसीडी टचस्क्रीन है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है. यह फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है. 

प्रोसेसर और कैमरा डिटेल्स:

यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 6 जीबी तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. 

फोन में 7900 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन भी है.