IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

OpenAI responds to Elon Musk case: Selfish हैं एलन मस्क! OpenAI का पलटवार, कहा- मस्क सारी सफलता खुद चाहते हैं

कुछ ही समय पहले एलन मस्क ने OpenAI के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसके जवाब कंपनी की तरफ से आ चुका है.

India Daily Live

OpenAI responds to Elon Musk case: X के मालिक एलन मस्क पिछले काफी समय से OpenAI के पीछे पड़े हैं. 29 फरवरी को मस्क ने सैम अल्टमैन की कंपनी OpenAI के खिलाफ केस दायर किया था जिसमें मस्क ने OpenAI  पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो अपने मेन फोकस से हट चुका है और अपने फाउंडिंग एग्रीमेंट का उल्लंघन कर रहा है. कंपनी ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी लेकिन अब OpenAI ने इस पर अपना रिस्पॉन्स भेजा है. इसमें किसी भी एग्रीमेंट से इनकार किया है. साथ ही कहा है कि एलन मस्क सारी सफलता सिर्फ अपने लिए ही चाहते हैं. 

OpenAI ने पहली बार दिया एलन मस्क के मुकदमे का जवाब: 
The verge की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि मस्क के साथ उनका कोई भी फाउंडिंग एग्रीमेंट नहीं है और यह सब बेकार की बात है. कंपनी ने कहा, “जैसा कि शिकायत से ही साफ होता है, मस्क के साथ कोई भी फाउंडिंग एग्रीमेंट नहीं हुआ है. इस एग्रीमेंट की कहानी काल्पनिक है जिसे मस्क ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है." इसके साथ ही OpenAI ने कहा है कि मस्क ने OpenAI का साथ इसलिए छोड़ा क्योंकि उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी और अब OpenAI की सफलता देख वो सारा क्रेडिट खुद लेना चाहते हैं. 

आगे कहा, "केस में मौजूद सबूत इस बात को दिखाते हैं कि मस्क ने OpenAI का सपोर्ट केवल मुनाफे के लिए किया है जिसे उन्हें खुद ही कंट्रोल किया था और जब उनकी इच्छाओं या मर्जी को माना नहीं गया तो उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया.”

एलन मस्क ने क्यों किया था OpenAI पर केस?
एलन मस्क ने सैम अल्टमैन की OpenAI पर पिछले हफ्ते केस दायर किया था जिसमें कंपनी पर आरोप लगाया गया था कि उसने कॉन्टैक्ट ब्रीच किया है और वो अपने ओरिजिनल मुद्दे से भडक गया है. मस्क ने आगे कहा था कि कंपनी ने अपना फोक्स माइक्रोसॉफ्ट से प्रॉफिट कमाने में शिफ्ट कर दिया है.