Budget 2026

प्यार में मिला 28 लाख का धोखा, डेटिंग ऐप को लेकर हो रहा बड़ा स्कैम

Online Romance Scam: अगर आप ऑनलाइन डेटिंग ऐप के चक्कर में नहीं फंसना चाहते हैं तो यहां हम आपको इससे बचने का तरीका बता रहे हैं. अगर आपने ये टिप्स फॉलो नहीं किए तो आपका बैंक अकाउंट स्कैमर्स पूरी तरह से खाली कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Canva
India Daily Live

Online Romance Scam: डेटिंग ऐप पर भी धोखाधड़ी के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें विशाखापत्तनम के एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इस डेटिंग स्कैम का शिकार हो गए. इस स्कैम के चलते उन्हें 28 लाख रुपये गंवाने पड़े. बता दें कि ये व्यक्ति मैकेनिकल इंजीनियर और साथ ही सिंगल भी है. साइबर क्रिमिनल्स ने उन्हें अपना टारगेट बनाया. स्कैमर्स ने एक ऐसी वेबसाइट और ऐप बनाई थी जिससे लोगों को लूटा जा रहा था. 

जांच में पता चला कि इंजीनियर एक नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के चक्कर में फंस गया. ये स्कैमर्स तेलंगाना से ऑपरेट कर रहे थे. उन्होंने व्यक्ति से बहुत अच्छे से बात की और उन्हें प्यार के जाल में फंसाया. फिर उन्हें बहला फुसलाकर बड़ी रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराई. पुलिस ने एक व्यक्ति को तो पकड़ लिया है जिसका नाम कोमागोनी लोकेश है. बाके के दो दोषियों की तलाश जारी है. 

इस तरह के डेटिंग स्कैम से ऐसे बचें:

  • स्कैमर अक्सर आपको किसी भी रिश्ते को जल्दी आगे बढ़ाने के लिए जल्दबाजी करते हैं. 

  • प्रोफाइल पिक्चर की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल करें. किसी भी तरह की निजी जानकारी शेयर न करें. 

  • किसी ऐसे व्यक्ति को कभी भी पैसे न भेजें जिससे आप केवल ऑनलाइन मिले हों, फिर चाहे कारण कुछ भी क्यों न हो. 

  • अपनी वित्तीय जानकारी या एड्रेस किसी के भी साथ शेयर न करें. 

  • अगर कुछ गड़बड़ लगता है, तो शायद ऐसा हो सकता है. अगर आपको किसी स्कैम का शक हो तो उस बातचीत को तुरंत बंद कर दें. 

  • रोमांस स्कैम को पहचानें और ये किस तरह काम करते हैं इनके बारे में पढ़ें. 

  • अगर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि विदेश में रहता है या फिर वो आपसे मिलने में असमर्थ है तो आपको उससे सावधान रहना होगा. 

  • अगर आप सामने वाले व्यक्ति से मिलने का प्लान कर रहे हैं तो पब्लिक प्लेस को ही चुनें. साथ ही घरवालों को भी सूचित करें.