OnePlus 12R Full Refund: आपने भी खरीदा है OnePlus 12R तो 16 मार्च तक पूरा पैसा मिलेगा वापस

अगर आप अपने लिए OnePlus 12R खरीदा है और आपको सिस्टम फाइल टाइप से संबंधित कोई भी दिक्कत आ रही है तो आपको कंपनी पूरा रिफंड देगी. 

India Daily Live

OnePlus 12R Full Refund: क्या आपने भी खरीदा है OnePlus 12R? अगर हां, तो आप कंपनी फुल रिफंड देगी. कंपनी ने कहा है कि जिन भी यूजर्स ने OnePlus 12R का हाई वेरिएंट खरीदा है उन्हें 16 मार्च तक फुल रिफंड दिया जाएगा. बता दें कि कंपनी ने गलती से इस फोन को UFS 3.1 के बजाय UFS 4.0 के साथ लिस्ट कर दिया था. लेकिन अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस फोन को UFS 3.1 के साथ ही पेश किया गया है. 

कंपनी ने मांगी माफी: OnePlus के प्रेसिडेंट और COO किंडर लियू ने वनप्लस कम्यूनिटी फोरम पर माफी मांगते हुए बताया है कि उनसे OnePlus 12R की डिटेल्स को लेकर एक बड़ी गलती हो गई थी. कंपनी ने घोषणा की थी कि इस फोन की स्टोरेज ट्रीनिटी इंजन द्वारा UFS 4.0 तक हो जाएगी. लेकिन कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन के सभी वेरिएंट ट्रीनिटी इंजन द्वारा ही एन्हांस होंगे लेकिन यह UFS 3.1 ही रहेगा. 

OnePlus 12R

यूजर्स को मिलेगा रिफंड: किंडर लियू ने कहा, “हम अपने यूजर्स को सब्र रखने के लिए धन्यवाद देते हैं और बताना चाहते हैं कि हमने अपनी कस्टमर सर्विस टीम्स को पूरा मामला बता दिया है. अगर आपको पिछले दिनों किसी भी तरह की परेशानी आती है तो आप कस्टमर सर्विस से तुरंत कॉन्टैक्ट करें. अगर आपने OnePlus 12R 256GB वेरिएंट खरीदा है और आप फोन के सिस्टम फाइल टाइप के बारे में बात करना चाहते हैं तो आप तुरंत कस्टमर सर्विस से कॉन्टैक्ट करें. वहां से आपको नेक्स्ट स्टेप पता चलेगा. यहां से यूजर्स रिफंड भी मांग सकते हैं जिसकी अवधि 16 मार्च 2024 तक की है."

इसका सीधा मतलब है कि जिन लोगों ने OnePlus 12R खरीदा है वो एक महीने के रिफंड पीरियड के अंदर अपना हैंडसेट वापस कर रिफंड हासिल कर सकते हैं.