64998 रुपये वाले OnePlus 12 पर 41800 रुपये तक का डिस्काउंट, फटाफट कर लें ऑर्डर

OnePlus 12 Discount: नया एंड्रॉइड फोन खरीदना है और बजट भी ठीक-ठाक है तो यहां हम आपको OnePlus 12 के बारे में बता रहे हैं जिस पर एक्सचेंज ऑफर समेत बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. नया फोन खरीदने का यही सही मौका है. यह ऑफर अमेजन पर दिया जा रहा है.

OnePlus
India Daily Live

OnePlus 12 Discount: अगर आप अपने लिए आईफोन के बजाय कोई दूसरा अच्छा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन पर आपको कुछ कमाल के ऑफर्स मिल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं OnePlus 12 की, इस फोन को अमेजन से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इस पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसनमें एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इस फोन पर क्या कुछ ऑफर किया जा रहा है, चलिए जानते हैं.

OnePlus 12 की बात करें तो इसमें शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस के साथ ड्यूरेबल बैटरी लाइफ दी गई है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. इसके अलावा एंड्रॉइड 14 के साथ IP65 रेटिंग दी गई है. अब जानते हैं ऑफर्स के बारे में.

OnePlus 12 की कीमत और ऑफर्स:

OnePlus 12 की कीमत की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,998 रुपये है. इसे हर महीने 3,151 रुपये देकर EMI पर खरीदा जा सकेगा. अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 41,800 रुपये तक का ऑफर मिल जाएगा. पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर 23,198 रुपये में फोन मिल जाएगा. ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का फ्लैट इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा BOBCARD से  पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा. 

OnePlus 12 के फीचर्स: 

इसमें 6.82 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इस पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 16 जीबी तक की रैम से लैस है. इसके साथ ही 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 64 मेगापिक्सल का सेंसर है और तीसरा 48 मेगापिक्सल का है. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है. इसमें 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो सुपरवूक चार्जिींग सपोर्ट करती है. इसके साथ IP65 रेटिंग दी गई है.