इंतजार खत्म, इस दिन लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Fusion; जानें क्या होंगी खासियतें

Motorola Edge 70 Fusion को भारतीय मार्केट में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Motorola
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Fusion को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा. इसकी लॉन्च डेट की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की गई है. हाल ही में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है. यहां से Motorola Edge 70 Fusion के बारे में कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया. इसमें कलर ऑप्शन, डिजाइन, कैमरा कॉन्फिगरेशन, बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले फीचर्स शामिल हैं. 

इस फोन को देश में तीन पैनटोन-क्यूरेटेड कलरवे में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट दी जाएगी. एक्स पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि आने वाला मोटोरोला एज 70 फ्यूजन भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. 

किस रैम-स्टोरेज वेरिएंट में होगा लॉन्च:

मोटोरोला इंडिया वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है. इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है. वहीं, दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है. इसके अलावा तीसरा दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है. 

Motorola Edge 70 Fusion के संभावित फीचर्स:

यह फोन तीन पैनटोन-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है. इसमें सिल्हूट, ब्लू सर्फ और कंट्री एयर शामिल हैं. इन तीनों फोन्स का बैक पैनल लेदर-इंस्पायर्ड टेक्सचर के साथ पेश किया जाएगा. लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा. इस फोन में 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जा सकती है. यह 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसमें क्वाड कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

इसके लिए एक डेडिकेटेड वेबसाइट बनाई गई है. इसके मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-710 प्राइमरी कैमरा होगा. इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड मैक्रो कैमरा भी होगा. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया जा सकता है. फोन में होल पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर कैमरा दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह फोन 4K रेजोल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा.