6000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold N2 5G, जानें कीमत
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने भारतीय मार्केट में Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन के साथ कंपनी की बोल्ड सीरीज को आगे बढ़ाया गया है.
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने भारतीय मार्केट में Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन के साथ कंपनी की बोल्ड सीरीज को आगे बढ़ाया गया है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही 120Hz डिस्प्ले दिया गया है. Lava Bold N2 5G की बिक्री 9 जून 2026 से शुरू होगी. यह फोन अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. डिस्काउंट के साथ इसे शुरुआती दौर में 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Lava Bold N2 5G के फीचर्स:
Bold N2 5G में 6.75 इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसका डिजाइन IP64-रेटेड है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है. यह फोन ऑक्टा-कोर 6nm यूनिसॉक T8200 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 4 जीबी की रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. यह केवल एक ही वेरिएंट में आता है. यह 4GB तक की अतिरिक्त वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है.
Lava Bold N2 का 4G वेरिएंट इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. इसकी कीमत 7,499 रुपये थी. यह कीमत इसके एकमात्र 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है.
फोन की अन्य खासियतें:
इसका AnTuTu v11 बेंचमार्क स्कोर 500,000 से ज्यादा है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 815 मिनट तक YouTube वीडियो चलाने और 743 मिनट तक स्क्रीन ऑन टाइम देने में सक्षम है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर चलता है. इस डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Bold N2 5G को रियल गोल्ड और बिलिनेयर ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा, जो इसे एक प्रीमियम लुक देने के साथ-साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत भी बनाता है.