Airtel Prepaid Plans For IPL 2024: क्रिकेट लवर्स के लिए एयरटेल ने पेश किए 3 नए प्रीपेड प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 3 नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं जो खासतौर से क्रिकेट लवर्स के लिए पेश किए गए हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
Airtel Prepaid Plans For IPL 2024: टेलिकॉम कंपनी Airtel क्रिकेट लवर्स के लिए कमाल के प्लान्स लाया है. कंपनी ने Jio की तरह कुछ नए प्लान्स पेश किए हैं. IPL 2024 शुरू हो चुका है और क्रिकेट लवर्स का उत्साह भी चरम पर है. क्रिकेट देखते देखते यूजर्स का डाटा खत्म न हो जाए इसलिए एयरटेल ने कुछ प्लान्स पेश किए हैं. Airtel IPL Bonanza ऑफर्स के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा. इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 39 रुपये है. चलिए जानते हैं इन प्लान्स में क्या कुछ दिया गया है.
Airtel का 39 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा का बेनिफिट दिया जाएगा. इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी. आपको यह ध्यान रखना होगा कि जिस दिन आप इसे रिचार्ज करेंगे यह प्लान उसी दिन रात 12 बजे तक काम करेगा.
Airtel का 49 रुपये का प्लान: इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा का बेनिफिट दिया जाएगा. इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी. इसमें यूजर्स को Wynk प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का एक्सेस दिया जाएगा. इसकी वैधता 30 दिनों की होगी.
Also Read
Airtel का 79 रुपये का प्लान: इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा का बेनिफिट दिया जाएगा. इस प्लान की वैधता 2 दिन की होगी.
Jio ने भी दिया एक्स्ट्रा बेनिफिट: कंपनी ने हाल ही में 749 रुपये के प्लान के साथ एक्स्ट्रा 20 जीबी डाटा उपलब्ध कराया है. इस प्लान की वैधता 90 दिन की है. इसमें हर दिन 2 जीबी डाटा मिलता है और एक्स्ट्रा 20 जीबी डाटा मिलेगा जिसके बाद कुल डाटा 200 जीबी हो जाएगा. इसके साथ ही हर दिन 100 SMS दिए जाएंगे. वहीं, JioTV, JioCinema, JioCloud का फ्री एक्सेस दिया जाएगा. इसके अलावा जियो सिनेमा पर आप फ्री में IPL 2024 का मजा ले सकते हैं.