IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

इंटरनेट यूजर्स में आया बड़ा उछाल, इन यूजर्स का रहा दबदबा

Internet Subscribers: भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ गई है और यह मार्च 2023 में 88.1 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 तक 95.4 करोड़ हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इसमें ब्रॉडबैंड यूजर्स को भी बड़ा श्रेय दिया जा रहा है. चलिए बताते हैं कि इनकी संख्या में साल दर साल कितनी बढ़ोतरी हुई है.

Canva
India Daily Live

Internet Subscribers: टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है जिसमें इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ गई है. भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या मार्च 2023 में 88.1 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 तक 95.4 करोड़ हो गई है. एक साल में करीब 7.3 करोड़ ग्राहक जुड़े हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स की संख्या 8.30% की दर से बढ़ी है. ब्रॉडबैंड ग्राहकों का दबदबा भी बढ़ा है. चलिए जानते हैं कि इनकी संख्या में कितनी बढ़ोतरी हुई है. 

ब्रॉडबैंड सर्विसेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या मार्च 2023 में 84.6 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 में 92.4 करोड़ हो गई है. 7.8 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक जुड़े हैं. इसका सारा श्रेय हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को दिया जा रहा है. जब से ब्राडबैंड की स्पीड तेज हुई है तब से लेकर अब तक लोग इस पर काफी निर्भर हो गए हैं. 

वायरलेस इंटरनेट ग्राहक डाटा को ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं: 

रिपोर्ट में कहा गया है कि न वायरलेस डाटा ग्राहकों की संख्या मार्च 2023 के आखिरी तक 84.6 करोड़ थी जो मार्च 2024 के आखिरी तक बढ़कर 91.3 करोड़ हो गई. साल दर साल इसमें 7.93% की बढ़ोतरी हुई है. वायरलेस डाटा खपत की बात करें तो वर्ष 2022-23 के दौरान यह 1,60,054PB (पेटाबाइट) से बढ़कर 1,94,774PB हो गया. इसका एनुअल ग्रोथ रेट 21.69% है.

टेली डेंसिटी की बात करें तो यह पिछले एक साल में 1.39% की एनुअल ग्रोथ रेट के साथ 84.51% से बढ़कर 85.69% हो गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में टेलीफोन यूजर्स की संख्या मार्च 2023 के आखिरी में 117.2 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के आखिरी तक 119.9 करोड़ हो गई, जो 2.30% की एनुअल ग्रोथ रेट दिखाती है. बता दें कि टेली डेंसिटी किसी जियोग्राफिक एरिया में हर 100 लोगों पर स्टेबल (लैंडलाइन) टेलीफोन कनेक्शनों की संख्या होती है.