FIFA World Cup 2026

Jio, Airtel, Vi के महंगे रिचार्ज से हो गए हैं परेशान? इस तरह फटाफट करें नंबर पोर्ट

SIM Port: अगर आप जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया यूजर हैं और इनके बढ़े हुए रिचार्ज से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है. आप ज्यादा पैसे नहीं देना चाहते हैं तो BSNL नेटवर्क में पोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए BSNL ने एक हैशटैग SwitchtoBSNL भी दिया है. आप एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में पोर्ट कैसे कर सकते हैं, चलिए जानते हैं.

Canva
India Daily Live

SIM Port: टेलिकॉम कंपनी Jio, Airtel, Vi ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों को बड़ा दिया है. कई यूजर्स कंपनियों के इस कदम से काफी नाराज हैं जिसके चलते नेटवर्क छोड़ने का प्लान भी कर रहे हैं. इसी का फायदा उठाकर BSNL एक कैंपेन चला रहा है. इसमें कंपनी ने अपील की है कि वो अपने नंबर को BSNL में पोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए BSNL ने एक हैशटैग भी पेश किया है जो SwitchtoBSNL है. 

BSNL ने अपने प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके चलते लोग अपने नेटवर्क को BSNL में पोर्ट करने पर विचार कर रहे हैं. अगर आप भी ये चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं. किसी भी नेवटर्क को BSNL में कैसे पोर्ट कर सकते हैं, चलिए जानते हैं. 

किसी भी नेवटर्क को BSNL में कैसे पोर्ट करें: 

जब आपको कोड मिल जाए तो आपको अपने पुराने सिम कार्ड के साथ BSNL के सेंटर पर जाना होगा. फिर आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे जिसमें फोटो, आधार कार्ड और एक अल्टरनेटिव मोबाइल नंबर मौजूद होगा. सभी डॉक्यूमेंट्स देने के बाद आपको BSNL का नया सिम कार्ड मिल जाएगा. हो सकता है कि इसके लिए आपको कुछ चार्ज देना पड़े. एक समय सीमा के बाद आपका पुराना सिम डीएक्टिव हो जाएगा. फिर नया सिम एक्टिव हो जाएगा.