T20 World Cup 2026

फ्लिपकार्ट का बड़ा घपला! यूजर को भेज दिया नकली iPhone 15, सेल में फोन खरीदने का भरना पड़ा हर्जाना

फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में एक व्यक्ति ने iPhone 15 ऑर्डर किया और उसे नकली प्रोडक्ट डिलीवरी किया गया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Shilpa Srivastava

क्या आपने भी फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में iPhone 15 खरीदा है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, एक यूजर ने फ्लिपकार्ट की सेल से सस्ते में iPhone 15 ऑर्डर किया है और जब उसने फोन को चेक किया तो उसकी बैटरी नकली थी. फोन ने खराब या फेक बैटरी होने के चलते वेरिफाई करने से मना कर दिया. इस मामले को लेकर यूजर ने X पर पोस्ट डाला है और फिर उसका रिप्लाई कंपनी की तरफ से आया है. 

यूजर का नाम अजय राजावत है. इन्होंने फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल से iPhone 15 ऑर्डर किया था. जब यूजर ने फोन चलाया तो तो फेक बैटरी के चलते फोन ने वेरिफाई करने से मना कर दिया. इस मामले को लेकर यूजर ने X पर पोस्ट किया और फ्लिपकार्ट समेत एप्पल को टैग किया. इस पोस्ट में फोन अनबॉक्सिंग वीडियो भी शेयर की. यूजर ने बताया कि फ्लिपकार्ट ने आईफोन रिप्लेस करने से मना कर दिया है. नीचे देखें पोस्ट- 

Flipkart ने दिया रिप्लाई:
कंपनी ने पोस्ट का जवाब देते हुए कहा है, "आपके खराब एक्सपीरियंस के लिए हम माफी मांगते हैं. हम इस समस्या का समाधान किया जाएगा. हम पर भरोसा रकें. कृपया अपने फ्लिपकार्ट अकाउंट की प्राइवेसी के लिए हमें DM करें और ऑर्डर आईडी शेयर करें. हमारे प्लेटफॉर्म जैसे दिखने वाले किसी भी फेक अकाउंट को रिस्पॉन्स न दें"

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं:
बता दें कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां लोगों को फेक प्रोडक्ट डिलीवरी का सामना करना पड़ा है. इससे पहले कई बार सुनने में आया है कि फोन की जगह साबुन की टिकिया डिलीवर हुई है. इस तरह के मामले आजकल काफी ज्यादा होने लगे हैं.