दुनिया का पहला तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत
Huawei Mate XT Ultimate Design: दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इसके डिस्प्ले पर फ्लैक्सिबल मैटेरियल दिया गया है जिसके साथ इसे तीन बार फोल्ड किया जा सकेगा. इसे फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जहां यहां.
First Tri-Fold Phone: Huawei Mate XT अल्टीमेट डिजाइन को लॉन्च कर दिया गया है. यह दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है. जब यह फोन पूरी तरह से खुल जाता है तो इसकी स्क्रीन 10.2 इंच की बन जाती है. कंपनी ने कहा है कि डिस्प्ले के फ्लैक्सिबल मैटेरियल के चलते इसे कई दिशाओं में मोड़ा जा सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे, 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड कैमरे और 12 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ ट्रिपल आउटर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 5600mAh की बैटरी दी गई है.
Huawei Mate XT अल्टीमेट डिजाइन की कीमत की कीमत बात करें तो इसके 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) से शुरू होती है. इसमें 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसकी कीमत क्रमश: CNY 21,999 (लगभग 2,59,500) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100) है. इस फोल्डेबल फोन में डार्क ब्लैक और रुई रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. इसे 20 सितंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Huawei Mate XT अल्टीमेट डिजाइन के फीचर्स:
यह डुअल-सिम (नैनो+नैनो) पर काम करता है. यह फोन HarmonyOS 4.2 पर काम करता है. फोल्ड होने पर, इसमें 10.2 इंच (3184x2232 पिक्सल) फ्लैक्सिबल एलटीपीओ ओएलईडी स्क्रीन दी गई है जो एक बार फोल्ड होने पर 7.9 इंच (2048x2232 पिक्सल) स्क्रीन में बदल जाती है, और दूसरी बार फोल्ड होने पर 6.4 इंच (1008x2232 पिक्सल) स्क्रीन में बदल जाती है.
फोन में कौन-सा चिपसेट दिाय गया है, इसकी जानकारी नहीं है. इस फोन में 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज दी गई है. Huawei Mate XT अल्टीमेट डिजाइन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. वहीं, 66W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5600mAh की बैटरी दी गई है.