आपकी हर कॉल रिकॉर्ड कर रही है सरकार! क्या है वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई
Fake Message on Social Media: सोशल मीडिया पर इतने मैसेज वायरल हो रहे हैं कि इनसे बचना जरूरी हो जाता है. इस तरह के मैसेज में कई दावे किए जाते हैं और लोग इन्हें सच मान लेते हैं. एक मैसेज में कहा गया है कि भारत सरकार न्यू कम्यूनिकेशन रूल के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल पर नजर रख रही है. चलिए जानते हैं इस मैसेज के बारे में.
Fake Message on Social Media: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई मैसेज वायरल होता ही रहता है. लोग भी इस तरह के मैसेज को सच मान लेते हैं. इस तरह के मैसेज में ऐसे दावे किए जाते हैं जो काफी हद तक सही भी लगने लगते हैं और फिर हो जाती है कंफ्यूजन. हाल ही में एक नया मैसेज वायरल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार न्यू कम्युनिकेशन रूल के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल पर नजर रख रही है.
इसके अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी सरकार मॉनिटर किया जाएगा. इस मैसेज में यह भी कहा गया है कि सरकार सारे मैसेज भी पढ़ेगी और कॉल भी रिकॉर्ड करेगी. चलिए जानते हैं इस बारे में.
इस मैसेज पर न करें भरोसा:
PIB यानी प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने अपने X पोस्ट पर एक पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है. सरकार ने ऐसा कोई भी दावा नहीं किया है और न ही ऐसा ही नया नियम निकाला है. देखें पोस्ट-
क्या है इस वायरल पोस्ट में:
-
हर कॉल को रिकॉर्ड किया जाएगा.
-
कॉल रिकॉर्डिंग को सेव किया जाएगा.
-
व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि पर नजर रखी जाएगी.
-
हर डिवाइस मंत्रालय प्रणाली से कनेक्टेड होंगे.
-
किसी को फेक मैसेज न भेजें.
-
अपने आस-पास मौजूद लोगों को सतर्क करें और बताएं कि उन्हें अपनी देखभाल कैसे करनी है.
-
पॉलिटिकल मामले पर कोई मैसेज या ऑडियो मैसेज न भेजें.
-
किसी भी राजनीतिक या धार्मिक मामले को लेकर कोई मैसेज न लिखें और न ही उन्हें सेंड करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गिरफ्तार किया जा सकता है और वो भी बिना वारंटी के.
-
पुलिस नोटिफिकेशन जारी करेगी. फिर साइबर क्राइम और फिर कार्रवाई होगी.
-
कृपया आप सभी इस मामले पर विचार करें और किसी को फेक मैसेज न भेजें.