Budget 2026

Apple लॉन्च करेगा अपना सबसे पतला फोन iPhone 17 Slim, सामने आई कई डिटेल्स

iPhone 17 Slim Leaked Details: अगर आप एप्पल लवर हैं लेकिन ऐसा आईफोन चाहते हैं तो जो बेहद पतला हो तो आपकी इच्छा अगले साल तक पूरी हो सकती है. दरअसल, कुछ लीक्स सामने आए हैं जिनके अनुसार, अगले साल iPhone 17 Slim को लॉन्च किया जाएगा और इसे कंपनी का सबसे पतला फोन भी बताया जा रहा है.

Canva
India Daily Live

iPhone 17 Slim Leaked Details: हर फोन निर्माता स्लिम और पावरफुल स्मार्टफोन बनाने पर काम कर रहा है. अब Apple भी इसी ट्रेंड में उतरने के लिए तैयार है. जहां कंपनी इस साल iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने का प्लान कर रही है. वहीं, खबरें आ रही हैं कि अगले साल एप्पल कंपनी अपने लाइनअप का सबसे अल्ट्रा-थिन मॉडल, iPhone 17 पेश कर सकती है. विश्लेषक मिंग-ची कुओ के अनुसार, iPhone 17 Slim नाम का नया मॉडल 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की संभावना है.

कुओ के अनुसार, नए iPhone 17 Slim में लगभग 2740 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया जा सकता है. इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है. इसके साथ इस फोन की पिक्चर क्वालिटी काफी क्रिस्प और वाइब्रेंट रहेगी. अल्ट्रा-स्लिम फॉर्म फैक्टर इसकी हाइलाइट रहेगा जिससे यूजर्स ज्यादा आकर्षित होंगे.

iPhone 17 Slim की संभावित डिटेल्स:

इस फोन को Apple के सिंगल स्लैब ऑफ ग्लास विजन के साथ बनाया जाएगा. इससे बेजल को कम करने के अलावा डिस्प्ले के नीचे फेस आईडी मॉड्यूल को इंटीग्रेट भी किया जा सकता है. इसके अलावा या तो डायनेमिक आईलैंड को कम किया जाएगा या फिर पूरी तरह से हटा दिया जाएगा. Apple के मौजूदा प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में जिस टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, उसे छोड़कर टाइटेनियम-एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है.

iPhone 17 Slim में पावर से समझौता नहीं किया जाएगा. यह Apple की A19 चिपसेट पर काम कर सकता है और इसके हाई-वेरिएंट A19 Pro चिपसेट से लैस हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त, डिवाइस में Apple की इन-हाउस 5G चिप होगी, जो मजबूत कनेक्टिविटी और बेहतर नेटवर्क का लाभ देगी. कैमरा को लेकर भी लीक सामने आया है. कहा गया है कि iPhone 17 Slim में सिंगल रियर वाइड कैमरा किया जा सकता है.