iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद 10,000 रुपये कम हुई iPhone 14 की कीमत
iPhone 14 Price Slash in India: अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एप्पल ने आईफोन 16 सीरीज लॉन्च के बाद आईफोन 14 की कीमत को कम कर दिया है. इस फोन की कीमत को 10,000 रुपये कम किया गया है. अब इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये से शुरू हो जाती है.
iPhone 14 Price Slash in India: Apple जब भी नया iPhone लाइनअप लॉन्च करता है तो पिछले कुछ मॉडल्स की कीमत को कम कर देता है. इस बार भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है. 9 सितंबर को अपने इट्स ग्लोटाइम इवेंट में iPhone 16 सीरीज को रिलीज किया गया है और अब आईफोन 14 की कीमत को भी कम कर दिया गाय है. इनकी कीमत को 10,000 रुपये कम किया गया है. अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस फोन की नई कीमत चेक कर सकते हैं.
भारत में iPhone 14 की कीमत 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 69,900 रुपये है जिसे 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 69,900 रुपये और 89,900 रुपये रह गई है. iPhone 14 को 2022 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था.
एक्सचेंज और EMI ऑफर:
इस फोन को अगर आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदते हैं तो 67500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा. हमने iPhone 13 को ट्रेड कर चेक किया और इसे 25,000 रुपये की वैल्यू पर एक्सचेंज किया जा सकता है. कुछ सेलेक्ट कार्ड्स के साथ 8,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा. इसे 5317 रुपये की हर महीने EMI पर भी इसे खरीदा जा सकेगा.
iPhone 14 के फीचर्स:
इसमें 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है. इस फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिसप्ले दिया गया है. इसका पैनल ओएलईडी है. यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जिससे पानी में यह खराब नहीं होगा. इसमें A15 चिपसेट भी दिया गया है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम मौजूद है जिसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड सेंसर है. फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. इस फोन में इमरजेंसी एसओएस और क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.