T20 World Cup 2026

लीक हो जाएंगी आपकी सारी प्राइवेट फोटोज, पुराना फोन बेचते समय इन 6 बातों पर दें खास ध्यान

Smartphone Selling Tips: अगर आप अपना पुराना फोन बेचने चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. जब भी आप अपने पुराने फोन को बेच रहे हों तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. इससे आपका डाटा कहीं भी लीक नहीं होगा और इसका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. यहां हम आपको ऐसी ही 6 बातों की जानकारी दे रहे हैं जो ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 

Canva
India Daily Live

Smartphone Selling Tips: अगर आप अपने लिए नया फोन खरीद रहे हैं और पुराना फोन बेचने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ जरूरी बातों का जानकारी दे रहे हैं. पुराना फोन बेचते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपका सारा का सारा डाटा लीक हो सकता है. डाटा आज के समय में कितना जरूरी है ये हम सभी जानते हैं. ऐसे में इन्हें खोना हम में से कोई भी अफोर्ड नहीं कर सकता है. 

बस इसी डर को खत्म करने के लिए आपको इन 6 टिप्स को फॉलो करना होगा. इसके बाद आपका डाटा लीक नहीं होगा और आप पुराना फोन आसानी से बेच पाएंगे और वो भी बिना किसी डर के. चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में. 

फोन बेचते समय इन 6 बातों पर दें ध्यान:

डाटा बैक लें: फोन को बेचने से पहले उसका सारा डाटा बैकअप जरूर लें. अगर ऐसा न किया जाए तो आपका सारा डाटा खो सकता है. कई बार खोए हुए डाटा को रिकवर करने का कोई तरीका नहीं होता है. खासतौर से WhatsApp और Contact का बैकअप जरूर लें. 

सिम और स्टोरेज कार्ड: फोन बेचने से पहले आपको उसमें से अपनी सिम और स्टोरेज कार्ड को जरूर निकाल लेना चाहिए. कई बार लोग भूल जाते हैं और फिर उन्हें सिम फिर से इश्यू करानी पड़ती है. इससे आपकी सिम का गलत इस्तेमाल हो सकता है. 

सभी अकाउंट्स को डिस्कनेक्ट करें: आपको अपने सभी अकाउंट्स को डिस्कनेक्ट करना होगा. चाहें वो सोशल मीडिया अकाउंट हो या फिर बैंकिंग अकाउंट. इन्हें डिस्कनेक्ट करना जरूरी हो जाता है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो सामने वाला व्यक्ति इसका गलत फायदा उठा सकता है. 

फोटो और वीडियो: फोन से सभी फोटो और वीडियो ट्रांसफर कर डिलीट कर दें. ध्यान रहे कि आपकी एक भी फोटो या वीडियो फोन में न रह जाए. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और आपकी निजी फोटोज-वीडियो लीक हो सकती हैं. 

डाटा करें डिलीट: इन सब के बाद फोन से सारा डाटा डिलीट कर दें. इनमें फोटो और वीडियो के साथ-साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी शामिल हैं. जो भी जरूरी डाटा आपके फोन में सेव हो उसे डिलीट कर दें.

फैक्ट्री रीसेट: सभी कुछ करने के बाद फोन को फैक्ट्री रीसेट जरूर करें. इससे डाटा को एक साथ वाइप करने में मदद मिलती है.