MWC 2024: इस लैपटॉप की स्क्रीन के आर-पार देख पाएंगे आप, ट्रांसपेरेंट स्क्रीन के साथ आया Lenovo Laptop
MWC 2024: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लेनोवो ने एक ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के आर-पार देख पाएंगे. इसमें क्या-क्या खासियतें दी गई हैं, चलिए जानते हैं.
Lenovo ThinkBook Transparent Display Laptop: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कई ऐसे कमाल के प्रोडक्ट् लॉन्च किए जाते हैं जो फ्यूचर की झलक दिखाते हैं. कुछ इसी तरह का एक यूनीक लैपटॉप शोकेस किया गया है. Lenovo ने एक कॉन्सेप्ट लैपटॉप शोकेस किया है जो ट्रांसपेरेंट स्क्रीन के साथ आता है. इसे Lenovo ThinkBook Transparent Display Laptop का नाम दिया गया है. इसमें क्या कुछ खास दिया गया है, चलिए जानते हैं.
Lenovo ThinkBook Transparent Display Laptop के फीचर्स: यह एक कॉन्सेप्ट लैपटॉप है जिसमें 17.3 इंच का माइक्रो-एलईडी ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले दिया गया है. इसकी स्क्रीन पर बेजल्स नीहं होते हैं. इसकी पीक ब्राइटनेस की बात करें तो यह 1000 निट्स की है. इस लैपटॉप में ट्रांसपेरेंट कीबोर्ड एरिया दिया गया है. इससे AI टास्क आसानी से किए जा सकते हैं. इसमें पेन का सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिए आसानी से कीबोर्ड और ड्रॉइंग बोर्ड में स्विच किया जा सकता है.
धांस होगा ट्रांसपेरेंट लैपटॉप का एक्सपीरियंस:
सबसे पहले तो यह जानते हैं कि आखिर यह काम कैसे करेगा. यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जनरेटेड कॉन्टेंट (AIGC) पर काम करेगा. इसके चलते इस लैपटॉप का एक्सपीरियंस एकदम दमदार हो जाएगा. इस तकनीक की मदद से यूजर इसकी स्क्रीन के आर-पार देखा जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि इसके डिस्प्ले की ट्रांसपेरेंसी 55 फीसद होगी. इस लैपटॉप को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह आउटडोर और इनडोर दोनों के लिए ही सही रहेगा.
कीबोर्ड भी है ट्रांस्पेरेंट:
सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं बल्कि इसका कीबोर्ड पैनल भी ट्रांस्पेरेंट है. अब जब कीबोर्ड ट्रांस्पेरेंट है तो कीज दिखेंगी कैसे? बता दें कि इसकी कीज को लेजर से प्रोजेक्ट किया जाता है. इस् स्कैचपैड की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा. कीबोर्ड के टक-टक करने वाला एक्सपीरियंस इसमें नहीं मिलेगा. आपको फ्लैट सरफेस पर ही टाइपिंग करनी होगी.