यूटीयू की डिजिटल क्रांति, 26 हजार छात्रों की राह हुई आसान, घर बैठे एक क्लिक में मिलेंगे जरूरी दस्तावेज
यूटीयू प्रशासन ने शैक्षणिक सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है. अब छात्रों को प्रमाण पत्र लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या बार-बार विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी. खासकर इंजीनियरिंग के 13,450 छात्रों को इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.
उत्तराखंड: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. अब विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 26 हजार छात्र-छात्राएं घर बैठे एक क्लिक पर प्रोविजनल और माइग्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे. इससे पहले छात्रों को इन दस्तावेजों के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह परेशानी पूरी तरह खत्म हो गई है.
यूटीयू की डिजिटल क्रांति
यूटीयू प्रशासन ने शैक्षणिक सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है. अब छात्रों को प्रमाण पत्र लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या बार-बार विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी. खासकर इंजीनियरिंग के 13,450 छात्रों को इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. इंटर्नशिप, नौकरी आवेदन, उच्च शिक्षा या किसी अन्य शैक्षणिक काम के लिए ये प्रमाण पत्र अक्सर तुरंत चाहिए होते हैं. अब छात्र इन्हें तुरंत ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे.
दूरदराज के छात्रों को बड़ी राहत
पहले दूर-दराज के इलाकों से आने वाले छात्रों को इन दस्तावेजों के लिए कई बार यात्रा करनी पड़ती थी. इसमें समय, पैसे और मेहनत दोनों की बर्बादी होती थी. नई व्यवस्था से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से छात्रों को अपने दस्तावेज तेजी से और आसानी से मिल सकेंगे.
Also Read
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
छात्र अब यूटीयू की आधिकारिक वेबसाइट https://uktech.ac.in पर जा सकते हैं. वहां 'स्टूडेंट्स कार्नर' सेक्शन में जाकर आसानी से आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के जरिए भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध है. आवेदन करने के बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जा सकेगा.
इस डिजिटल पहल से छात्रों के जीवन में काफी आसानी आएगी. अब उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य जरूरी कामों पर भी ज्यादा ध्यान दे सकेंगे. विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में और भी कई सेवाओं को ऑनलाइन करने की योजना है, ताकि छात्रों को और बेहतर अनुभव मिल सके.