उत्तराखंड रोडवेज खरीदेगा 814 नई बसें, कर्मचारियों को 2% DA बढ़ोतरी
रोडवेज प्रबंधन चरणबद्ध तरीके से बसें खरीद रहा है. अब एक साथ 814 बसों की खरीद की अनुमति मिल गई है. जैसे-जैसे पुरानी बसें नीलाम होंगी, नई बसें तुरंत खरीदी जाएंगी. इससे प्रक्रिया आसान हो जाएगी. बता दें कि अप्रैल में कैबिनेट ने पहले ही 250 बसों की मंजूरी दे चुकी है.
उत्तराखंड: उत्तराखंड रोडवेज की सेवा को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. बुधवार को सचिवालय में हुई रोडवेज बोर्ड की बैठक में कुल 6 प्रस्ताव पास कर दिए गए. सबसे महत्वपूर्ण फैसला 814 नई बसें खरीदने का है. बोर्ड के अध्यक्ष एल. फैन्नई ने सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी.
रोडवेज प्रबंधन चरणबद्ध तरीके से बसें खरीद रहा है. अब एक साथ 814 बसों की खरीद की अनुमति मिल गई है. जैसे-जैसे पुरानी बसें नीलाम होंगी, नई बसें तुरंत खरीदी जाएंगी. इससे प्रक्रिया आसान हो जाएगी. बता दें कि अप्रैल में कैबिनेट ने पहले ही 250 बसों की मंजूरी दे चुकी है.
पहाड़ी क्षेत्रों को ज्यादा बसें
रोडवेज ने पहाड़ी इलाकों में बेहतर और सुरक्षित बस सेवा देने के लिए खास योजना बनाई है. कुल 814 बसों में 580 छोटी बसें (32-34 सीटर) खरीदी जाएंगी, जो मुख्य रूप से पहाड़ी रूटों के लिए होंगी. मैदानी इलाकों के लिए 234 बड़ी बसें (50 सीटर) ली जाएंगी. इस तरह पहाड़ी क्षेत्रों को मैदान के मुकाबले दोगुनी बसें मिलेंगी. इससे घुमावदार सड़कों पर यात्रा सुविधाजनक और सुरक्षित होगी.
Also Read
कर्मचारियों को राहत
बोर्ड ने 1839 स्थायी अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया. अब रोडवेज कर्मचारियों का DA 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा. हालांकि यह राज्य सरकार के कर्मचारियों के DA (60%) से अभी भी कम है.
तकनीकी पदों पर आउटसोर्स भर्ती
रोडवेज में मैकेनिक, वेल्डर जैसे तकनीकी पदों पर 250 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं. स्थायी भर्ती होने तक इन पदों पर आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कर्मी रखे जाएंगे. बोर्ड ने इसकी अनुमति भी दे दी है.