वियतनाम नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक, दिवंगत आत्माओं के लिए की शांति की प्रार्थना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

@pushkardhami
Sagar Bhardwaj

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वियतनाम में नाव पलटने से हुई 15 भारतीय पर्यटकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के साथ हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस पूरी घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया. इस भीषण दुर्घटना से प्रभावित हुए भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं.

 दिवंगत आत्माओं के लिए मांगी शांति

सीएम धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सर्वशक्तिमान परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें. इसके साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस अपार और असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने तथा हादसे में घायल हुए सभी पर्यटकों के जल्द से जल्द और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की है.

वियतनाम के खूबसूरत पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा और बेहद दुखद हादसा हो गया. यहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक समंदर में पलट गई जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई.