सावन और त्योहारों से पहले बाजारों में छाई रौनक, सड़कें, दुकानें और शॉपिंग एरिया पूरी तरह हुए रंगीन
इस बार बाजार में स्टोन, सीक्विन, मिरर वर्क और पर्ल से सजी जूतियां और सैंडल सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. ये जूतियां पारंपरिक कपड़ों के साथ-साथ आधुनिक लहंगे और कुर्ती पर भी अच्छी लगती हैं. गोल्डन, सिल्वर, रोज गोल्ड और मल्टीकलर डिजाइन की ये जूतियां युवतियों और महिलाओं को खास तौर पर पसंद आ रही हैं.
हल्द्वानी: हल्द्वानी के बाजारों में सावन और आने वाले त्योहारों की खुशियां पहले से ही दिखने लगी हैं. सड़कें, दुकानें और शॉपिंग एरिया पूरी तरह रंगीन हो गए हैं. खासकर महिलाओं और युवतियों की पसंदीदा जूतियां, सैंडल और कपड़ों का नया कलेक्शन लोगों को खूब लुभा रहा है.
इस बार बाजार में स्टोन, सीक्विन, मिरर वर्क और पर्ल से सजी जूतियां और सैंडल सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. ये जूतियां पारंपरिक कपड़ों के साथ-साथ आधुनिक लहंगे और कुर्ती पर भी अच्छी लगती हैं. गोल्डन, सिल्वर, रोज गोल्ड और मल्टीकलर डिजाइन की ये जूतियां युवतियों और महिलाओं को खास तौर पर पसंद आ रही हैं.
व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ी
कपड़ा व्यापारी देवेश अग्रवाल बताते हैं कि इस सीजन में साड़ी, सूट, लहंगे, कुर्तियां और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस की खूब बिक्री हो रही है. सावन, तीज, रक्षाबंधन और शादी के मौसम को देखते हुए व्यापारियों को अच्छी खरीदारी की उम्मीद है. दुकानों पर रोज नए कलेक्शन लग रहे हैं और ग्राहक भी बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं.
Also Read
फुटवियर बाजार में भी रौनक है. फुटवियर विक्रेता अनिल अग्रवाल कहते हैं कि स्टोन और सीक्विन वाली जूतियों की मांग पिछले कुछ महीनों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है. ग्राहक अब सिर्फ सुंदर जूतियां नहीं, बल्कि आरामदायक और हल्की जूतियां भी चाहते हैं. कुशन सोल वाली सैंडल और जूतियां इस बार सबसे ज्यादा बिक रही हैं.
कीमत और डिजाइन
बाजार में ये जूतियां 300 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक मिल रही हैं. कुछ प्रीमियम हैंडवर्क वाले डिजाइन थोड़े महंगे हैं, लेकिन उनकी डिमांड भी अच्छी है. राजेश नाम के एक विक्रेता बताते हैं कि ग्राहक अब डिजाइन के साथ आराम को भी महत्व दे रहे हैं. हल्के वजन, अच्छी फिटिंग और आकर्षक लुक वाली जूतियां जल्दी बिक जाती हैं.