'शिक्षा की रोशनी हर नागरिक तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य', विश्व साक्षरता दिवस पर CM धामी का संदेश

विश्व साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

@pushkardhami X Account
Km Jaya

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि शिक्षा ज्ञान का वह दीपक है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से अज्ञानता का अंधकार दूर करता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड आज पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है. उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि साक्षरता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए.


सीएम धामी ने अपने संदेश में और क्या कहा?

सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि सरकार आगे भी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करती रहेगी कि शिक्षा की रोशनी प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे. उनका जोर केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर भी है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के साथ समाज और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव तैयार करती है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

शिक्षा को विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया

मुख्यमंत्री ने विश्व साक्षरता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हासिल की गई साक्षरता की उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए सरकार प्रदेश के हर नागरिक को शिक्षा और कौशल से जोड़ने की दिशा में लगातार काम करेगी.