देहरादून में कार हुई बेकाबू, कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दुकान में जा घुसी; VIDEO VIRAL

देहरादून की कैंट रोड पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इसके बाद कार सब्जी की दुकान में जा घुसी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

X
Ashutosh Rai

देहरादून की कैंट रोड पर बुधवार शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई. तेज रफ्तार कार चला रही महिला ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. कार रास्ते में कई गाड़ियों से टकराई और आखिर में सब्जी की दुकान में जा घुसी. हादसे में कई वाहन और दुकान क्षतिग्रस्त हुए.

तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार काफी तेज गति से आ रही थी. अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार रास्ते में खड़े या चल रहे कई वाहनों से टकराती चली गई. टक्कर के बाद कार सीधे सड़क किनारे मौजूद सब्जी की दुकान में जा घुसी. इस दौरान दुकान को भी नुकसान पहुंचा. हादसे की चपेट में आने से दुकानदार को चोट लगी. साथ ही कई और लोग भी घायल हो गए. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.


मौके पर मची अफरा-तफरी

कार के लगातार वाहनों से टकराने और दुकान में घुसने की घटना देखकर आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए सहम गए. सड़क पर अचानक भीड़ जुट गई और लोगों के बीच हंगामा शुरू हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम कैंट रोड पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित किया और सड़क पर बिगड़ी स्थिति को संभाला. गाड़ी के ड्राइवर और अन्य लोगों से पुलिस बात कर रही हैं.