PM मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देखी अनोखी प्रगति- CM धामी
सीएम धामी ने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी विजन की वजह से आज विकास की लहर देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है. इससे पहले दूर-दराज के इलाके विकास से कोसों दूर थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने इस उपलब्धि को 'नए भारत निर्माण' की यात्रा बताया.
उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐसी अनोखी प्रगति देखी है, जिसकी मिसाल पहले कभी नहीं मिली. यह सिर्फ सड़क, रेल और पुल बनाने की बात नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों को नई गति और नई दिशा देने का संकल्प है.
12 वर्षों का नया भारत निर्माण
सीएम धामी ने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी विजन की वजह से आज विकास की लहर देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है. इससे पहले दूर-दराज के इलाके विकास से कोसों दूर थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने इस उपलब्धि को 'नए भारत निर्माण' की यात्रा बताया.
Also Read
मुख्यमंत्री ने चिनाब ब्रिज का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है. इंजीनियरिंग की इस अद्भुत मिसाल ने न सिर्फ जम्मू-कश्मीर को नई पहचान दी है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गया है. उन्होंने बैराबी–सैरांग रेल परियोजना का भी जिक्र किया. यह परियोजना पूर्वोत्तर राज्यों को नई कनेक्टिविटी दे रही है. इससे पहले पूर्वोत्तर के कई इलाके देश के बाकी हिस्सों से कटे हुए महसूस करते थे, लेकिन अब रेल और सड़क नेटवर्क ने उन्हें मुख्यधारा से जोड़ दिया है.
'अब घंटों की लंबी कतारें और टोल पर रुकावट खत्म'
धामी ने आगे कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत आधुनिक राजमार्ग बनाए जा रहे हैं. इन हाईवे पर फास्टैग की व्यवस्था ने यात्रा को बेहद आसान बना दिया है. अब घंटों की लंबी कतारें और टोल पर रुकावट खत्म हो गई है. लोग बिना रुके, बिना परेशानी के सफर कर रहे हैं. रेलवे के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है. बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण हो रहा है. पुरानी डीजल इंजनों की जगह अब इलेक्ट्रिक इंजन चल रहे हैं, जिससे समय की बचत हो रही है और प्रदूषण भी कम हुआ है.
ये सभी परियोजनाएं देश की राष्ट्रीय एकता को भी देती हैं नई ताकत
सीएम धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं सिर्फ विकास की तस्वीर नहीं दिखातीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय एकता को भी नई ताकत देती हैं. जब कनेक्टिविटी अच्छी होती है तो लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं. उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक नया भारत उभर रहा है, जो आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध है.
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह विकास किसी एक क्षेत्र या वर्ग तक सीमित नहीं है. यह हर भारतीय के जीवन को छू रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल होगा.